Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 (SMAM) – Complete Machine List, Subsidy Amount & Rules

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2026 (SMAM) सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत किसानों को आधुनिक कृषि मशीनों पर 40% से 50% तक की सब्सिडी दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य खेती की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है।

Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 Machine List and Subsidy Details

विशेष रूप से SC वर्ग, छोटे व सीमांत किसान और महिला किसान इस योजना के मुख्य लाभार्थी हैं, जिन्हें अन्य किसानों की तुलना में अधिक सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।


🔶 Subsidy Pattern (सब्सिडी कैसे मिलेगी?)

  • SC / Small & Marginal / Women Farmers: मशीन लागत का 50% या नीचे दी गई अधिकतम राशि (जो भी कम हो)
  • Other Farmers: मशीन लागत का 40% या नीचे दी गई अधिकतम राशि (जो भी कम हो)

🔶 Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 – COMPLETE Machine & Subsidy List

नीचे दी गई तालिका में कृषि यंत्रों की पूरी आधिकारिक सूची दी गई है। हर मशीन के सामने यह भी स्पष्ट किया गया है कि SC / Small / Women किसान और अन्य किसानों को अधिकतम कितनी सब्सिडी मिलेगी।

Name of Machine SC / Small / Women (₹) Other Farmers (₹)
Battery / Electric / Solar Operated Power Weeder
Below 2 BHP 30,000 24,000
2 BHP to 5 BHP 40,000 32,000
5 BHP to 7.5 BHP 75,000 60,000
Above 7.5 BHP 85,000 68,000
Self Propelled / Tractor Operated Machines
Ride on Self Propelled Multi Tool Bar 1,55,000 1,24,000
High Clearance Boom Sprayer
18 Nozzle 2,75,000 2,20,000
24 Nozzle 3,25,000 2,60,000
High Capacity Chaff Cutter with Loader
5–10 Tonne / Hour 50,000 40,000
Above 10 Tonne / Hour 75,000 60,000
Chaff Cutter (Motor Operated) 10,000 8,000
Tractor Operated Silage Packing / Silage Baler 3,00,000 2,40,000
Battery Operated Fertilizer Broadcaster 2,000 1,600
Tractor Operated Fertilizer Broadcaster 17,500 14,000
Hydraulic Press Straw Baler 6,00,000 4,80,000
Sub Soiler
1 Tyne 7,500 6,000
2 Tyne & Above 10,000 8,000
Multi Crop / Raised Bed Planter
2 Row 35,000 28,000
3 Row & Above 40,000 32,000
Self Propelled Rice Transplanter (4 Row) 1,25,000 1,00,000
Winnowing Fan 12,500 10,000
Millet Machine / Millet Mill 30,000 24,000
Maize Thresher / Sheller (Tractor Operated) 30,000 24,000
Pneumatic Planter (4 Row) 2,00,000 1,60,000
Oil Expeller
50 Kg/Hr Capacity 45,000 36,000
100 Kg/Hr Capacity 65,000 52,000
Sugarcane Thresh Cutter (75 Inch) 87,500 70,000
Mobile / Cotton Shredder 37,500 30,000
Cow Dung Briquetting Machine 17,500 14,000
Cow Dung Dewatering Machine 22,500 18,000
Paddy Mobile Drier 9,00,000 7,20,000
Laser Land Leveler 1,25,000 1,00,000
Rotavator
6 Feet 40,000 32,000
7 Feet 45,000 36,000
8 Feet & Above 50,000 40,000
Tractor Mounted Power Weeder 50,000 40,000
Potato Planter 25,000 20,000

🔶 SMAM योजना में शामिल 25 कृषि यंत्र

सरकार ने इस योजना के तहत कुल 25 प्रकार के कृषि यंत्रों को शामिल किया है, ताकि हर तरह की खेती करने वाले किसान को लाभ मिल सके।

  1. बैटरी / बिजली / सोलर आधारित घास निकालने की मशीन
  2. सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूल बार
  3. स्वचालित हाई क्लियरेंस स्प्रे मशीन
  4. ट्रैक्टर लोडर
  5. ट्रैक्टर संचालित साइलेज पैकिंग मशीन / बेलर
  6. बैटरी आधारित उर्वरक छिड़काव मशीन
  7. ट्रैक्टर आधारित उर्वरक छिड़काव मशीन
  8. ट्रैक्टर आधारित हाइड्रोलिक स्ट्रॉ बेलर
  9. सब सॉइलर
  10. मल्टीक्रॉप बेड प्लांटर
  11. स्वचालित धान रोपाई मशीन
  12. विनोइंग फैन
  13. बाजरा पिसाई मशीन
  14. मक्का थ्रेशर / शेलर
  15. न्यूमैटिक प्लांटर मशीन
  16. तेल निकालने की मशीन
  17. गन्ना थ्रेश कटर
  18. कपास श्रेडर
  19. गोबर सुखाने की मशीन
  20. गोबर ब्रिकेट बनाने की मशीन
  21. धान सुखाने की मशीन
  22. लेजर लैंड लेवलर
  23. रोटावेटर
  24. ट्रैक्टर आधारित पावर वीडर
  25. आलू खोदने / लगाने की मशीन

🔶 Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 – Important Terms & Conditions

  • किसान का MFMB Portal पर रबी 2024 व खरीफ 2025 का पंजीकरण जरूरी
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए PPP / Family ID अनिवार्य
  • एक किसान अधिकतम 4 मशीन का चयन कर सकता है
  • ड्रॉ प्रक्रिया के तहत केवल 1 मशीन खरीदने की अनुमति
  • ट्रैक्टर आधारित मशीन के लिए किसान के नाम या Family ID में ट्रैक्टर होना जरूरी
👉 StudentLink Service:
अगर आपको आवेदन करने, मशीन चयन, दस्तावेज़ अपलोड या सब्सिडी प्रक्रिया समझने में परेशानी हो, तो StudentLink आपकी पूरी Form Filling Service में मदद करता है।

Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 – Important FAQ

Q1. Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 kya hai?

  • यह सरकार की योजना है जिसके तहत किसानों को खेती में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों पर 40% से 50% तक की सब्सिडी दी जाती है, ताकि किसान कम लागत में आधुनिक मशीनें खरीद सकें।

Q2. SMAM योजना में सबसे ज्यादा सब्सिडी किन किसानों को मिलती है?

  • SC वर्ग, छोटे व सीमांत किसान और महिला किसानों को सबसे ज्यादा यानी 50% तक की सब्सिडी दी जाती है, जबकि अन्य किसानों को 40% सब्सिडी मिलती है।

Q3. Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • वे सभी किसान आवेदन कर सकते हैं जिनका MFMB पोर्टल पर रबी 2024 और खरीफ 2025 का पंजीकरण है तथा जिनके पास वैध PPP / Family ID है।

Q4. एक किसान कितनी मशीनों के लिए आवेदन कर सकता है?

  • एक किसान अधिकतम 4 कृषि यंत्रों का चयन कर सकता है, लेकिन ड्रॉ प्रक्रिया के बाद केवल 1 मशीन ही खरीदने की अनुमति दी जाती है।

Q5. क्या ट्रैक्टर न होने पर भी आवेदन किया जा सकता है?

  • हां, लेकिन केवल उन्हीं मशीनों के लिए जो ट्रैक्टर आधारित नहीं हैं। ट्रैक्टर से चलने वाले यंत्रों के लिए किसान या Family ID में ट्रैक्टर होना अनिवार्य है।

Q6. सब्सिडी सीधे खाते में आती है या मशीन की कीमत से कटती है?

  • अधिकतर मामलों में किसान पहले मशीन खरीदता है और सत्यापन के बाद सब्सिडी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

Q7. Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन राज्य के कृषि विभाग या MFMB पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है। आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य होता है।

Q8. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी होते हैं?

  • आधार कार्ड, PPP / Family ID, बैंक पासबुक, भूमि रिकॉर्ड, MFMB पंजीकरण और ट्रैक्टर आधारित मशीन के लिए ट्रैक्टर RC जरूरी होती है।

Q9. ड्रॉ सिस्टम क्या होता है और क्यों लगाया जाता है?

  • जब आवेदन अधिक हो जाते हैं तो पात्र किसानों का चयन ड्रॉ (लॉटरी) के माध्यम से किया जाता है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

Q10. अगर ऑनलाइन आवेदन में समस्या आए तो क्या करें?

  • अगर आवेदन करते समय कोई समस्या आती है, तो किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर या StudentLink की Form Filling Service की मदद ले सकते हैं।

Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 Machine List and Subsidy Details

⚠️ Disclaimer: StudentLink.in एक निजी वेबसाइट है और इसका सरकार से कोई संबंध नहीं है। हम सटीकता का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन फिर भी किसी भी त्रुटि के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। उम्मीदवार फॉर्म भरने से पहले Official Notification जरूर चेक करें।